Movie/Album: लावारिस (1981)

Artist: किशोर कुमार, आशा भोंसले
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: अनजान

कबके बिछड़े हुए – Kabke Bichhde Hue Lyrics

कबके बिछड़े हुए हम आज कहाँ आ के मिले
जैसे शम्मा से कहीं लौ ये झिलमिला के मिले
कबके बिछड़े हुए…
जैसे सावन से कहीं प्यासी घटा छा के मिले
कबके बिछड़े हुए…

बाद मुद्दत के रात महकी है
दिल धड़कता है साँस बहकी है
प्यार छलका है प्यासी आँखों से
सुर्ख़ होंठों पे आग दहकी है
महकी हवाओं में, बहकी फ़िज़ाओं में, दो प्यासे दिल यूँ मिले
जैसे मयकश कोई साक़ी से डगमगा के मिले
कबके बिछड़े हुए…

दूर शहनाई गीत गाती है
दिल के तारों को छेड़ जाती है
यूँ सपनों के फूल यहाँ खिलते हैं
यूँ दुआ दिल की रंग लाती है
बरसों के बेगाने, उल्फ़त के दीवाने, अनजाने ऐसे मिले
जैसे मनचाही दुआ बरसों आजमा के मिले
कबके बिछड़े हुए…

Added by

nvn1989

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *